Sat. Jul 27th, 2024

नमस्कार किसान साथियों और पशुपालक साथियों | अगर आपकी गाय भैंस भी बच्चा देने से पहले फूल पीछा दिखा रही है prepartum prolapse in buffalo तो आज की इस पोस्ट में हम आपको इसका इलाज बताएँगे | देखिये अगर आपका पशु भी ब्याने से 5 दिन , 10 दिन या 15 दिन पहले फूल पीछा दिखा रहा है तो इसका एक दम सरल और घरेलु नुस्खा हम आपको आज की इस पोस्ट में बताएँगे | ऐसी स्थिति में पशुपालक को काफी नुकसान झेलना पड़ता है और अगर पशु ब्याने यानि की बच्चा देने के बाद फूल पीछा दिखा रहा है तो उसका इलाज अलग होता है |

पशुपालक साथियों 19वीं पशुधन जनगणना के अनुसार हमारे देश में भैसों के कुल आबादी 11 करोड़ से भी अधिक है और ये आबादी कुल पशुधन का 21.23 प्रतिशत है | पूरी दुनिया की आधे से अधिक भैसों की आबादी तो हमारे भारत में पायी जाती है | भैंस हमारे देश के कूल दूध उत्पादन में आधे से अधिक योगदान देती है और इसी कारण ये भारतीय कृषि और पशुपालन का प्रमुख हिस्सा है |

देखिये पशुओं में जो फूल पीछा ( prepartum prolapse in buffalo ) दिखाने की समस्या है वो पहली बार बच्चा देने वालों पशुओं की तुलना एक से अधिक बार बच्चा देने वाले पशुओं में अधिक पायी जाती है | ये समस्या मुख्य रूप से गर्भावस्था के आखिरी 2-3 महीनों में देखने को मिलती है लेकिन 5 से 6 महीने की गर्भवती भैंसों में ये समस्या देखी गयी है |

यह भी पढ़ें :- सर्दियों में पशुओं का दूध कैसे बढ़ाएं

Prepartum Prolapse In Buffalo

पशुपालक साथियों गर्भावस्था के दौरान फूल पीछा ( prepartum prolapse in buffalo ) दिखाने से कई और तरह की बीमारियां भी पशुओं को हो जाती है | जैसे की प्रसव के बाद बच्चेदानी का संक्रमण , प्रसव के बाद फूल दिखाना , जेर का रुक जाना , पशु का दूध कम देना इन सब चीज़ों का खतरा भी बढ़ जाता है | इसलिए पशु की गर्भावस्था के दौरान पोषण सम्बन्धी देखभाल करना जरूरी है |

Reason Of Prepartum Prolapse In Buffalo ( भैंस में प्रसव से पहले फूल पीछा दिखाने के कारण ) :-

देखिये किसान और पशुपालक साथियों भैंस में फूल दिखाने ( prepartum prolapse in buffalo ) के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है | लेकिन ऐसे कई कारण हैं जो इस बीमारी से जुड़े हुए हैं | पशुओं में फूल पीछा दिखाने के प्रमुख उत्तरदायी कारण ये हैं :-

कैल्शियम का काम होना :-

कैल्शियम की कमी के कारण भी पशुओं में फूल पीछा दिखाने ( prepartum prolapse in buffalo ) की समस्या पैदा हो जाती है | जब पशुओं के खाने में कैल्शियम की कमी हो तब पशुओं में फूल पीछा दिखाने की समस्या पैदा हो जाती है | इसका कारण ये है की कैल्शियम की कमी गर्भवती पशुओं में प्रजनन अंगों के ढीले होने के लिए उत्तरदायी है और जब पशु पेशाब या गोबर करने के लिए जोर लगता है तब पशु फूल पीछा दिखने लग जाता है |

वसा का अधिक जमना :-

पशुओं के फूल पीछा दिखने का दूसरा कारण है वसा का अधिक जमना | भैंस की कोख में वसा यानि की चर्बी जमा होने के कारण पशु फूल पीछा दिखाने लग जाता है |

सूखा चारा अधिक देना :-

देखिये पशुओं को अधिक मात्रा में सूखा चारा देने से भी फूल पीछा दिखने की समस्या पैदा हो जाती है | सूखा चारा अधिक देने से गोबर करते वक्त पशु को अधिक जोर लगाना पड़ता है और इसके कारण पशु फूल पीछा दिखाना शुरू कर देता है |

एस्ट्रोजन का बढ़ जाना :-

पशु के फूल पीछा दिखाने का सबसे मुख्य कारन एस्ट्रोजन के उच्च स्तर को माना जाता | जब पशु में एस्ट्रोजन बढ़ जाता है तब पशु फूल पीछा दिखाना ( prepartum prolapse in buffalo ) शुरू कर देता है | देखिये पशु के गर्भावस्था के 6.5 महीनों के बाद भैंस में फूल पीछा दिखाने की संभावना सबसे अधिक होती है | गर्भावस्था के अंतिम समय में एस्ट्रोजन के बढ़ जाने को फूल पीछा दिखने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है |

Prepartum Prolapse In Buffalo Treatment ( भैंस के फूल पीछा दिखाने का इलाज ) :-

देखिये पशुपालक साथियों इसका इलाज काफी सरल है और ये आयुर्वेदिक इलाज है इसमें आपको कोई महंगी चीज़ें लाने की जरुरत नहीं है | इसमें सबसे पहले आपको सत्यानाशी के बीज 500 ग्राम ( mexican poopy seeds 500 gram ) लेके आने हैं | उसके बाद दूसरे नंबर पर आपको सेलखड़ी पाउडर 250 ग्राम ( Selkhadi Powder 250 gram ) | देखिये सेलखड़ी पाउडर बड़ी ही आसानी से आपको बाजार में मिल जाएगा |

सेलखड़ी को अलग – अलग भाषा में अलग – अलग नामों से जाना जाता है तो आप अपनी भाषा के हिसाब से इसको गूगल पर सर्च कर लें | इसके बाद तीसरे नंबर पर आपको नौशादर 250 ग्राम ( Salt Ammoniac 250 gram ) लेके आना है | ये भी बड़ी आसानी से आपको पंसारी के पास मिल जाएगा | उसके बाद चौथे नंबर पर आपको कलमी शोरा 250 ग्राम ( Saltpeper 250 gram ) लेके आना है |

  1. सत्यानाशी के बीज 500 ग्राम ( mexican poppy seeds 500 gram )
  2. सेलखड़ी पाउडर 250 ग्राम ( Selkhadi Powder 250 gram )
  3. नौशादर 250 ग्राम ( Salt Ammoniac 250 gram )
  4. कलमी शोरा 250 ग्राम ( Saltpeper 250 gram )
Prepartum Prolapse In Buffalo

दोस्तों इन सब चीज़ों को आप अलग-अलग कूट लें | और 100-100 ग्राम की 8 पूड़िया बना लें | और 300 ग्राम आप पानी लें लें | पानी ले कर के जो 100 ग्राम की पुड़िया आपने बनाई है वो मिला कर के अपने पशु को सुबह और शाम लगातार दें 8 खुराक बना कर के |

दोस्तों इस से आपके पशु का फूल पीछा बड़ी आसानी से ठीक हो जाता है | इस फॉर्मूले को हमने खुद अपनी डेरी में अपने पशुओं पर इस्तेमाल किया है और हमें इसके काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिले हैं | इस फॉर्मूले को दे कर के आप अपने पशु की फूल पीछा treatment of prepartum prolapse in buffalo दिखने की दिक्कत को बड़ी आसानी से ठीक कर सकते हैं |

प्रीपार्टम प्रोलैप्स (Prepartum Prolapse in buffalo ) एक गंभीर स्थिति है जो भैंसों में गर्भावस्था के समय में हो सकती है। इस समस्या का सीधा संबंध गर्भावस्था के पूर्व समय से है, और यह गर्भाशय का बाहर निकलना है जो कि एक चिंता का कारण है। यह आमतौर पर भैंस की ऊब और कमजोरी के कारण हो सकता है, लेकिन सही देखभाल और प्रबंधन से इस स्थिति का सामना किया जा सकता है।

Prepartum Prolapse In Buffalo

भैंसों में प्रीपार्टम प्रोलैप्स prepartum prolapse in buffalo कुछ सामान्य अन्य कारण हो भी सकते हैं :-

  1. ऊब और कमजोरी: अगर भैंस की ऊब और कमजोरी है, तो इससे प्रीपार्टम प्रोलैप्स होने का खतरा बढ़ जाता है।
  2. बार-बार प्रेग्नेंसी: अगर भैंस बार-बार प्रेग्नेंट हो रही है, तो भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  3. खानपान की कमी: सही पोषण की कमी भी प्रोलैप्स को बढ़ा सकती है।
  4. जननांग रोग: यदि भैंस में कोई जननांग रोग हो, तो यह भी प्रीपार्टम प्रोलैप्स के कारण बन सकता है।

प्रीपार्टम प्रोलैप्स prepartum prolapse in buffalo के लक्षण में गर्भावस्था के समय में गर्भाशय का बाहर निकलना, बाहर फूले हुए जीवन वर्धन का अहसास, और भैंस की अक्षमता शामिल हो सकती है।

इस स्थिति का सही इलाज के लिए त्वरित रूप से एक पशु चिकित्सक से संपर्क करना आवश्यक है। सामान्यत: इस समस्या का समाधान सही पोषण, अच्छी देखभाल और उचित इलाज के माध्यम से हो सकता है।

इसके अलावा, भैंसों की सेहत की देखभाल में उचित पोषण, स्वच्छता, और आवास की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है ताकि इस प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं, उनसे बचा जा सके।

दोस्तों इसकी ज्यादा जानकरी के लिए आप यहाँ क्लिक करें Treatment Of Prepartum Prolapse In Buffalo :- भैंस का फूल पीछा दिखाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *