Sat. Jul 27th, 2024

दोस्तों आज हम बात करेंगे सर्दी में गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं जाने कुछ खास नुस्खे | नमस्कार किसान साथियों आज की एक और पोस्ट में आप सभी का स्वागत है | दोस्तों अब सर्दी का मौसम आ चूका है और इस मौसम में पशुपालक को सबसे बड़ी समस्या आती है गाय भैंस का दूध बढ़ाने में तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की आप सर्दी में गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं जाने कुछ खास नुस्खे | देखिये दोस्तों सर्दी की मौसम में गाय भैंस के खान पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना पड़ता है | खान पान का सही ध्यान न रखने के कारण ही पशु का दूध काम हो जाता है | ऐसे मैं पशुपालक को सबसे ज्यादा ध्यान पशु के आहार पर ही देना चाहिए पशुपालक को मौसम के अनुसार अपने पशु को संतुलित आहार देना चाहिए |

यह भी पढ़ें :- इन 3 पेड़ों की खेती से कैसे कमाए लाखों रुपये 

पशुपालक साथियों संतुलित आहार में केवल चारा ही नहीं बल्कि अन्य पौष्टिक चीज़ें भी अपने पशु को आपको देनी चाहिए ताकि बदलते मौसम के पशु का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे और पशु की दूध देने की क्षमता पर प्रभाव न पड़े और पशु ज़्यादा मात्रा में दूध देता रहे | ऐसा तो अक्सर देखा जाता है सर्दियों के मौसम में पशु की सही देखभाल न करने के कारण पशु की सेहत पर उसका सीधा असर पड़ता है | इसलिए सर्दी के मौसम में पशु की सही देखभाल करना बोहोत जरुरी है |

सर्दी में गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं जाने कुछ खास नुस्खे

सर्दी के मौसम में कैसा आहार दें ?

देखिये सर्दी के मौसम में अपने पशु को ऐसा आहार देना चाहिए जिसे पशु बड़ी आसानी से पचा सके | अगर आप पशु से ज़्यादा दूध प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने पशु को उचित आहार देना आवश्यक है | चारे के साथ साथ आपको अपने पशु को मिनरल मिक्सचर भी देना चाहिए इसके अलावा अगर आप पशु की सही ढंग से देखभाल करते हैं तो आपके पशु की दूध देने की क्षमता में 25% तक की बढ़ौतरी हो सकती है |

पशु आहार में कौन से चीज़ों को शामिल करें ?

देखिये किसान साथियों सर्दियों के मौसम में आपको अपने पशु को सूखा चारा अवश्य खिलाना चाहिए | ओर मौसम की तुलना में सूखे चारे की मात्रा आपको ज़्यादा रखने रखनी चाहिए | सूखे चारे में तूड़ा या धान को शमिल करना चाहिए इसका कारण यह है की तूड़ा और धान में ऊर्जा की मात्रा ज़्यादा होता है | हरे चारे के रूप में आप सर्दियों में जई को भी पशु आहार में शामिल कर सकते हैं | जई का चौथा भाग आपको सूखे चारे में मिलकर देना चाहिए और इसके अलावा आप अनाज के रूप में गेहूं का दलीया , आटा , गवार और चना भी अपने पशु को दे सकते हैं |

सर्दियों में पशुओं के लिए बिनौला कैसे तैयार करें ?

दोस्तों अब बात करते हैं की सर्दियों में पशुओं के लिए बिनौला कैसे तैयार करें | देखिये सबसे पहले आपको बिनौले को रात भर पानी में भिगोना है और उसके बाद सुबह उस पानी को फेंक दे | उसके बाद बिनौले को आप ताज़े पानी में उबाल लें और दिन में 2 बार अपने पशु को खिलाएं | इससे आपके पशु की दूध देने की क्षमता में वृद्धि होगी |

आइये दोस्तों अब जानते है उस खास नुस्खे के बारे में जिससे से आप सर्दी में गाय भैंस का दूध बढ़ा सकते हैं | सर्दी में गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं जाने कुछ खास नुस्खे | देखिये सर्दी में गाय भैंस का दूध बढ़ाने में पपीते का बहुत ही अहम् रोल होता है चाहे पशु की इम्युनिटी पावर हो या फिर पशु की पाचन क्रिया हो या फिर पशु की अनेकों प्रकार की बीमारियां हो सभी में ये काम करता है | अब देखिये आपको इसका इस्तेमाल कैसे करना है आपको सबसे पहले 200 ग्राम पपीते के पत्ते लेके आने हैं और उसके बाद आपको गुड़ का इस्तेमाल करना है आपको 300 ग्राम गुड़ लेके आना है और 100 ग्राम मेथीदाना लेके आना है | उसके बाद आपको इन तीनो को बिलकुल बारीक कूट लेना है और कूट कर इनकी चटनी बना लें | इसके बाद इस चटनी को 300 ग्राम पानी में डालकर इसको गरम करें और जब ये ठंडा हो जाए तब आप इसे अपने पशु को पिला दें | लगातार 5 दिन आपको इसे अपने पशु को पिलाना है | आपका पशु 100% दूध बढ़ा देगा |

सर्दी में गाय भैंस का दूध बढ़ने के कुछ अन्य बातें :-

देखिये दोस्तों सर्दी में गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं जाने कुछ खास नुस्खे ये कुछ अन्य बातें हैं जिनसे आप सर्दी में अपने पशु का दूध बढ़ा सकतें हैं |

सर्दी में गाय और भैंस का दूध बढ़ाने के लिए कुछ उपाय निम्नलिखित हो सकते हैं:

  1. उचित पोषण: गाय और भैंस को उचित पोषण प्रदान करना महत्वपूर्ण है। उन्हें पूरे दिन के लिए सही मात्रा में ग्रास, दाने, और पौष्टिक खाद्य प्रदान करें।
  2. स्वच्छ पानी: गाय और भैंस को स्वच्छ और पीने योग्य पानी प्रदान करें। यह सुनिश्चित करेगा कि वे हमेशा हाइड्रेटेड रहें और दूध का उत्पादन अच्छा हो।
  3. अच्छी देखभाल: गाय और भैंस को अच्छी देखभाल प्रदान करें। इसमें नियमित चेकअप, वैक्सीनेशन, और सही दवा का सही समय पर देना शामिल है।
  4. ठंडक: सर्दी में उन्हें ठंडक प्रदान करने के लिए उचित शेड या ठंडे स्थान का इस्तेमाल करें। ठंडक उनके आत्म-स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकती है, जिससे दूध का उत्पादन बना रहता है।
  5. व्यायाम: गाय और भैंस को नियमित व्यायाम देना भी महत्वपूर्ण है। यह उनकी सेहत को बनाए रखने में मदद करता है और दूध का उत्पादन को बढ़ा सकता है।
  6. उचित वेतन: उचित वेतन प्रदान करना भी महत्वपूर्ण है। स्वस्थ और खुशहाल गाय और भैंस अच्छा दूध उत्पन्न करती हैं।
  7. गाय और भैंस की ब्रीड का ध्यान रखें: कुछ ब्रीड्स दूध का अधिक उत्पादन कर सकती हैं, इसलिए अच्छे ब्रीड का चयन करें।

इन सारे उपायों का अनुसरण करके आप गाय और भैंस के दूध का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। यदि आप इसमें किसी स्पेसिफिक प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं, तो स्थानीय पशुचिकित्सक से सलाह लेना उचित हो सकता है। तो दोस्तों ये थे सर्दी में गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं जाने कुछ खास नुस्खे उम्मीद करते हैं की आपको हमरी ये जानकारी पसंद आयी होगी |

दोस्तों पशुओं का दूध बढ़ाने की अन्य जानकारी हमारे यूट्यूब चैनल पर उपलबध है :- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *