नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट Kisan Ki Awaaz पर स्वागत है | हमरी वेबसाइट पर आपको हर रोज़ मंडी भाव देखने को मिलेंगे | इसके अलावा आपको हमारी वेबसाइट पर जानवरों के अलग-अलग प्रकार के हरे चारे की जानकारी मिलेगी | हमारे फार्म पर आपके जानवरों का 8 साल से 10 साल तक चलने वाला हारा चारा मिलेगा |
नेपियर घास की खेती (Napier Grass Farming) कैसे करे ?
नमस्कार किसान भाईयों, नेपियर घास की खेती पशु चारे के लिए की जाती है | यह एक बहुवर्षी चारे की वाली फसल है | किसान भाई इसकी खेती कर अपने पशुओं को अच्छा हरा चारा पा सकते है | इसलिए गाँव किसान आज अपने इस लेख के जरिये आप को नेपियर घास की खेती कैसे करे पूरी जानकारी देगा, वह भी अपनी देश की भाषा हिंदी में | जिससे आप सभी किसान भाई इसकी अच्छी उपज कर सके | तो आइये जानते है नेपियर घास की खेती (Napier grass farming) की पूरी जानकारी-
नेपियर घास की खेती करने से पूरे साल पशुओं को हरा चारा उपलब्ध रहता है | इसका चारा पौष्टिकता से भरपूर होता है | इसमें औसतन प्रोटीन की मात्रा 7 से 12 प्रतिशत तक पायी जाती है | प्रारम्भिक अवस्था में चारे में लगभग 12 से 14 प्रतिशत शुध्द पदार्थ पाया जाता है | इसकी पत्तियों में 9.30 प्रतिशत और तने में 4.40 प्रतिशत प्रोटीन पायी जाती है |
More about us ( हमारे बारे में और अधिक ) :- दोस्तों हमारे बारे में या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल Kisan Ki awaaz पर विजिट करें
हमारे इंस्टाग्राम पेज Kisan Ki Awaaz पर विजिट करें
और हमारे फेसबुक पेज Kisan Ki Awaaz पर भी विजिट करें