Sat. Jul 27th, 2024

सभी किसान साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की किसान मानधन योजना ( Kisan Mandhan Yojana ) और पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana ) का लाभ एक साथ मिल सकता है या नहीं | देखिये किसान साथियों किसान मान-धन योजना सरकार के द्वारा 12 सितम्बर 2019 को शुरू की गयी थी | इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य सीमान्त और छोटे कृषि भूमि वाले किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है |

दोस्तों देश में किसानों की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आए दिन सरकार किसी न किसी योजना का संचालन करती ही रहती है ताकि देश के किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सके | इसी कड़ी में सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है | दोस्तों इस योजना के माध्यम से किसानों को हर साल 6000 रुपये की राशि दी जाती है और इतना ही नहीं किसानों के लिए सरकार ने मानधन योजना की भी शुरुआत की है क्या है ये दोनों योजनाए आइए आज की इस पोस्ट में हम जानते हैं |

देखिये प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ( Kisan Mandhan Yojana ) देश के किसानों के लिए एक पेंशन योजना है, जिसके तहत अब तक 19,48,871 किसान पंजीकृत हो चुके हैं और पंजीकरण कराने वालों में 12.8 लाख पुरुष हैं, जबकि 7.41 लाख महिलाएं शामिल हैं | दोस्तों इस योजना के तहत किसानों को 60 साल के बाद हर महीने 3000 रुपये पेंशन देने का प्रावधान किया गया है और यह जानना जरूरी है कि यह योजना पीएम किसान सम्मान निधि ( PM Kisan Yojana ) से कैसे अलग है और क्या कोई व्यक्ति एक साथ इन दोनों योजना का लाभ ले सकता है या नहीं |

पीएम किसान मानधन योजना Kisan Mandhan Yojana क्या है ?

दोस्तों पीएम किसान मान-धन योजना सरकार के द्वारा 12 सितम्बर 2024 को शुरू की गयी थी | साथियों इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य सीमान्त और छोटे कृषि भूमि वाले किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है | दोस्तों इस योजना के तहत सीमान्त और छोटे कृषि भूमि वाले किसानों को 3000 रुपये दिए जाते हैं | इसमें किसानों को 55 रुपये से 200 रुपये तक की निश्चित पेंशन प्रदान की जायेगी | जिसके लिए हर महीने पेंशन फण्ड में पैसा जमा करना होगा | ये राशि आपको 60 साल की उम्र पूरा होने तक जमा करना होगा जोकि 60 साल की उम्र के बाद हर महीने किसानों को दी जायेगी |

पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana क्या है ?

आइये अब बात करते हैं पीएम किसान योजना के बारे में | देखिये पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य मकसद किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना है | इसके नियमों के मुताबिक अगर आप पीएम किसान में खाताधारक हैं तो आपका रजिस्ट्रेशन भी पीएम किसान मान-धन योजना में आसानी से हो जाएगा | अगर आपने पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो भी आप मानधन योजना में हिस्सा ले सकते हैं | हालांकि, फायदा दोनों योजनाओं से जुड़ने में है | अब आइए जानते हैं क्या हैं की आप दोनों योजनओं का लाभ एक साथ कैसे ले सकते हैं |

दोहरा लाभ कैसे मिलेगा ?

किसान साथियों जानकारी के मुताबिक इस योजना का एक बड़ा फायदा यह है कि आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के इसका हिस्सा बन सकते हैं | जी हां, अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है तो आप सीधे मानधन योजना से जुड़ सकते हैं | इसके अलावा इसमें शामिल होने के लिए आपको अलग से कोई योगदान देने की भी जरूरत नहीं है | यह योगदान पीएम किसान सम्मान निधि से मिलने वाली सरकारी सहायता से काटा जाएगा, जिसके लिए सबसे पहले आपको एक फॉर्म भरकर इसकी जानकारी देनी होगी | जानकारी में आपको यह लिखना होगा कि सहायता राशि में से योगदान की कटौती की जाए |

यह भी पढ़ें :- जैतून की खेती करके कमाएं लाखों रुपये

दोस्तों हम आपको बता दें की 18 साल से 40 साल तक के किसानों के लिए पीएम किसान मानधन में योगदान न्यूनतम 55 रुपये से 200 रुपये मासिक है, जबकि इसका वार्षिक योगदान 2400 रुपये है | उम्मीद करते हैं आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इसे शेयर जरूर कर दें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी हम हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर अपलोड करते रहते हैं |

पशुओं का दूध , घी व फैट बढ़ाने वाली फीड :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *