Fri. Jul 26th, 2024

प्रधानमंत्री किसान योजना (PM Kisan Yojana) एक ऐसा कदम है जिसने भारतीय कृषकों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना के माध्यम से, सरकार ने किसानों के लिए आवश्यक आर्थिक सहारा प्रदान करके लाखों किसानों को आर्थिक स्थिति में सुधार करने का प्रयास किया है। इस योजना का उद्देश्य है भारतीय किसानों को सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक समृद्धि की दिशा में प्रेरित करना है।

नमस्कार दोस्तों हमारे देश के करोड़ों किसान केंद्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan Yojana का लाभ उठा रहे हैं | दोस्तों हम आपको बता दें की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गयी थी | इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को हर साल 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है | सरकार द्वारा इस 6 हजार रूपये की सहायता को हर साल 3 किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है | ओर हर क़िस्त के अंतर्गत 2 हजार रूपये की राशि किसानों के खाते में सरकार द्वारा भेजी जाती है | अभी हाल ही में 15 नवंबर को खूँटी जो झारखण्ड में स्थित है वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की की 15वीं क़िस्त को ट्रांसफर किया था | ओर 15वीं क़िस्त का लाभ उठाने के बाद अब किसान इस योजना की 16वीं क़िस्त का इंतजार कर रहें है |

कुछ किसान साथियों के मन में ये सवाल रहता है की क्या एक ही परिवार के सभी सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं ? तो हम आपकी जानकारी के लिए बतां दें की एक परिवार का केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकता है | ओर यदि एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य इस स्किम के लिए आवेदन करते हैं तो ऐसे में परिवार के केवल एक ही सदस्य के आवेदन को स्वीकार किया जाएगा | एक से अधिक सदस्यों के आवेदन के बाद एक सदस्य के आवेदन को स्वीकार करके बाकी सदस्यों के आवदेन को रद्द कर दिया जाएगा |

PM Kisan Yojana

देखिये हमारे देश में कई किसान ऐसे हैं जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का गलत ढंग से लाभ उठा रहे है | और इसी चीज़ को देखते हुए सरकार ने इस योजना में केवाईसी और भुलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है ताकि कोई भी किसान इस योजना का गलत लाभ न उठा सके |

दोस्तों कई किसान साथियों का ये भी सवाल है की 16वीं क़िस्त के पैसों को उनके खाते में कब तक डाला जाएगा | अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार 16वीं क़िस्त के पैसों को अगले साल यानी की 2024 में फरवरी या मार्च के महीने में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है | लेकिन दोस्तों यहाँ गौर करने वाली बात ये है की सरकार ने इस क़िस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर करने के लिए कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है | दोस्तों हम आपको बतां दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को देशभर के 8 करोड़ किसानों को बड़ी सौगाती देते हुए पीएम किसान योजना की 15वीं क़िस्त को ट्रांसफर किया था |

पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana की विशेषताएं :-

  1. प्रधानमंत्री किसान योजना PM Kisan Yojana का सीधा लाभ किसानों को मिलता है, जिससे उन्हें अपनी कृषि गतिविधियों में आराम से लगने का सौभाग्य होता है। यह योजना सीधे तौर पर किसानों के बैंक खाते में पैसे जमा करती है और इससे भ्रष्टाचार की संभावना को भी कम करती है।
  2. PM Kisan Yojana का लाभ विशेष रूप से आवासीय क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों को होता है। यह योजना उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का एक और मौका मिलता है।
  3. यह योजना सभी किसानों को बराबरी का मौका प्रदान करती है, चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े। सभी पात्र किसानों को एक समान मात्रा में सहायता प्रदान की जाती है, जिससे सामाजिक समानता को बढ़ावा मिलता है। यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक सकारात्मक कदम है जो अनेकों के लिए आर्थिक समृद्धि की संभावना को बढ़ाता है।
  4. PM Kisan Yojana ने किसानों को आर्थिक सहारा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना प्रस्तुत की है। इससे किसानों को अपनी कृषि उपज की बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलता है और उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एक मजबूत प्लेटफ़ॉर्म मिलता है।
  5. इस योजना के माध्यम से, सरकार ने कृषि विकास का समर्थन करने का संकल्प दिखाया है। यह किसानों को नए तकनीकी उपायों, बीजों, खाद्य सुरक्षा, और किसानों की शिक्षा में सुधार करने के लिए नए तरीकों का प्रस्तुत करने में मदद करता है।
  6. PM Kisan Yojana ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करती है। यहाँ तक कि छोटे गाँवों में रहने वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ होता है, जिससे उन्हें भी बेहतर आर्थिक सुयोग मिलता है।
  7. PM Kisan Yojana को किसानों के साथ-साथ किसान मित्र स्कीम के साथ समेकित किया गया है। किसान मित्र स्कीम के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें बेहतर तकनीकी ज्ञान और संसाधनों का उपयोग करने में मदद मिलती है।

पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें ?

आइये दोस्तों जानते हैं की हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं :-

  1. दोस्तों PM Kisan Yojana ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर पर योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोल लें
  2. उसके बाद यहाँ New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें , और अपना आधार और कैप्चा कोड ( Captcha Code ) डाल दें |
  3. फिर आपको ये चुनना है की आपकी ज़मीन कौन से इलाके में है शहरी इलाके में या ग्रामीण इलाके में |
  4. इसके बाद अपना आधार कार्ड का नंबर और अपना मोबाइल नंबर डाल दें |
  5. इसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर एक ओटीपी OTP पहुंचेगा डालने वाले स्थान पर उस ओटीपी को डाल दें |
  6. उसके बाद अपना राज्य , जिला , गांव , बैंक की डिटेल्स और अपनी पर्सनल डिटेल्स डाल दें |
  7. इसके बाद आपके आधार का सत्यापन होगा |
  8. इसके बाद केवाईसी के प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपनी ज़मीन से जुड़े कागजात भी अपलोड करने होंगे |
  9. और इस तरह से आपको इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन के प्रक्रिया पूरी हो जायेगी |

पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?

  1. दोस्तों PM Kisan Yojana List 2023 लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट को खोल लें |
  2. इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें |
  3. थोड़ा निचे जाकर अपना राज्य , जिला , गांव और ब्लॉक को सेलेक्ट करें |
  4. उसके बाद रिपोर्ट के सेक्शन को चुन लें |
  5. और उसके बाद जिन किसानों को इस योजना का लाभ मिला है उनके नामों की लिस्ट आ जायेगी |

दोस्तों प्रधानमंत्री किसान योजना की 15वीं क़िस्त का लाभ देश के 15 करोड़ से ज्यादा किसानों ने उठाया है | आप भी इसके लिए आवेदन करके इसका लाभ उठाये | इसकी ज्यादा जानकारी आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी |

पशुओं के हरे चारे की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें :- Kisan Napier Farm

हरियाणा के मंडी भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :- मंडी भाव हरियाणा

kisan yojana kisan yojana list 2023 pm kisan yojana list 2023 pm kisan yojana registration

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *