Sat. Jul 27th, 2024

सभी साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | आज की इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के मौसम की जानकारी देने वाले हैं haryana weather update | साथियों मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। शुक्रवार को हरियाणा के नूंह में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

haryana weather update

Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम की जानकारी

दोस्तों हरियाणा प्रदेश के दिन में तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया था। देखिये मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 17 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसके बाद 18 से 20 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

साथियों मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। पूरे इलाके में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को नूंह में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा फरीदाबाद 41.3 व जींद 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज मौसम कैसा रहेगा ?

दोस्तों हिसार में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी मरुस्थलीय गर्म हवाओं का रुख मैदानी राज्यों की तरफ बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर पर बना प्रति चक्रवात भी पश्चिमी राजस्थान और गुजरात पर पहुंच गया है। इससे धीरे धीरे नमी समाप्त होने लगी है। सुबह से शाम तक सूर्य देव की उष्ण धूप भी इस गर्मी को और प्रचंड बना रही है।
अगले तीन-चार दिन ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने से तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। 16 अप्रैल को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसकी वजह से सिर्फ प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना है। बाकी हिस्से में सिर्फ आंशिक बादलवाही रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉:- एमएसपी से ज्यादा दाम फ्री अनाज का वादा क्या गेहूं की महंगाई इस साल भी रुलायेगी

दोस्तों इस कारण से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी, बल्कि नमी वाली हवाओं से पसीने वाली गर्मी आमजन को परेशान करेगी। हालांकि इसके बाद एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बनने बनेगा।

किसान साथियों इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के दौरान 50 से 70 प्रतिशत इलाके पर बूंदाबांदी से लेकर बिखराव वाली हल्की बारिश, 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान राजस्थान और गुजरात पर बना प्रति चक्रवात कमजोर होकर फिर से अरब सागर के मध्य में पहुंच जाएगा, जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

किसान साथियों ये थी हरियाणा के मौसम की जानकारी haryana weather update | उम्मीद करते हैं आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की हरियाणा के मौसम की जानकारी haryana weather update पसंद आयी तो इसे शेयर जरूर कर दें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी हम हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर अपलोड करते रहते हैं |

दोस्तों अगर आप पशुओं से जुडी वीडियोस देखना चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें | हमारे यूट्यूब चैनल पर आपको पशुओं के फॉर्मूलों की वीडियोस देखने को मिलेगी | यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें :-

दोस्तों अगर आप मंडी भाव की वीडियोस देखना चाहते हैं तो इस तरह की वीडियोस आपको हमारे फेसबुक पेज पर देखने को मिलेगी | हम हर रोज़ मंडी में जाकर मंडी भाव की लाइव वीडियो हमारे फेसबुक पेज पर अपलोड करते हैं इसलिए आप हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें :-

अगर आप भैंस , गाय और बैल से जुडी वीडियोस देखना चाहते हैं तो आप हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें हम अलग अलग पशु मेलों में जाकर इस तरह की वीडियोस बनाते हैं इसलिए इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *