Fri. Jul 26th, 2024

आप सभी किसान साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | क्या आप जानते हैं की आज के कोटा मंडी भाव ( Kota Mandi Bhav ) क्या है | अगर आप नहीं जानते की कोटा मंडी भाव आज का ( Kota Mandi Ke Bhav ) क्या है तो आज की इस पोस्ट में हम आपको कोटा मंडी भाव आज का ( Kota Mandi Ke Bhav ) की सबसे सटीक जानकारी देंगे |

देखिये किसान साथियों जब भी हम बाजार से कोई भी फल, सब्ज़ी या कोई भी अन्य सामान लेने जाते हैं तो हमें उस सामान की एक रेट लिस्ट देखने को मिलती है | इस रेट लिस्ट में हमें हर रोज़ उतार और चढाव देखने को मिलते रहते हैं | इन उतार और चढ़ावों के कारण किसान को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है |

यह भी पढ़ें 👉:- सरसों के ताजा मंडी भाव की जानकारी

साथियों किसान अपनी फसल को तभी मंडी में बेचेगा जब उस फसल के भाव में तेज़ी आएगी | लेकिन मंडी भाव की सटीक जानकारी न मिलने के कारण किसान अपनी फसल को सही दाम पर नहीं बेच पाता | लेकिन दोस्तों आज की इस पोस्ट में आपको मंडी भाव की सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी |

आज के कोटा मंडी भाव

Kota Mandi Bhav | आज के कोटा मंडी भाव 6 जून 2024

:- नमस्कार किसान साथियों! कोटा भामाशाहमंडी में सोयाबीन और चना भाव 50-50 रुपये जबकि सरसों 100 प्रति क्विंटल तेज बिकी । मंडी में विभिन्न फसलों की कुल आमदन 50 हजार कट्टे की रही। लहसुन की आवक 9000 कट्टे लहसुन का भाव 4000 से 18000 रुपए क्विंटल का दर्ज किया गया। आइये देखें कोटा मंडी विभिन्न फसलों का भाव क्या कुछ है…

नमस्कार किसान साथियों! कोटा भामाशाहमंडी में सोयाबीन और चना भाव 50-50 रुपये जबकि सरसों 100 प्रति क्विंटल तेज बिकी । मंडी में विभिन्न फसलों की कुल आमदन 50 हजार कट्टे की रही। लहसुन की आवक 9000 कट्टे लहसुन का भाव 4000 से 18000 रुपए क्विंटल का दर्ज किया गया। आइये देखें कोटा मंडी विभिन्न फसलों का भाव क्या कुछ है…

सोयाबीन भाव 4200 से 4601 रुपये, अलसी भाव 4800 से 5250 रुपये, ज्वार शंकर भाव 2200 से 2700 रुपये, ज्वार सफेद भाव 4500 से 5000 रुपये, मक्का भाव 2000 से 2150 रुपये, तिल्ली भाव 11500 से 13500 रुपये, मैथी भाव 5000 से 5600 रुपये, कलौंजी भाव 13000 से 17850 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

धनिया नया सूखा बादामी भाव 6400 से 6800 रुपये, धनिया नया ईगल भाव 6800 से 7000 रुपये, धनिया रंगदार भाव 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

धान सुगंधा भाव 2400 से 2751 रुपये, धान (1509) भाव 2800 से 3251 रुपये, धान (1718) भाव 3600 से 4151 रुपये, धान पूसा भाव 2200 से 3251 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चना देशी भाव 5800 से 6601 रुपये, चना मौसमी भाव 5800 से 6600 रुपये, चना पेप्सी भाव 5800 से 6600 रुपये, मूंग भाव 6500 से 7000 रुपये, उड़द भाव 5000 से 9300 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

गेहूं भाव 2450 से 2600 रुपये, जौ भाव 1900 से 2150 रुपये, सरसों भाव 4500 से 5750 रुपये, बाजरा भाव 2000 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल।

कोटा मंडी भाव की जानकारी ?

कोटा मंडी भाव राजस्थान के कोटा जिले में स्थित कृषि उपज मंडी के उत्पादों के दामों को दर्शाता है। यह मंडी राजस्थान की प्रमुख कृषि मंडियों में से एक है, जहां विभिन्न प्रकार की फसलों जैसे गेहूं, चना, सोयाबीन, धनिया, और सरसों की खरीद-फरोख्त होती है। कोटा मंडी भाव किसानों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें फसल की कीमतों की जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने उत्पादों का सही मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।

कोटा मंडी में फसलों की कीमतें विभिन्न कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे फसल की गुणवत्ता, बाजार की मांग और आपूर्ति, और मौसम की स्थिति। मंडी में प्रतिदिन फसलों की बोली लगती है, जहां किसान अपने उत्पादों को बेचते हैं और व्यापारी उन्हें खरीदते हैं। मंडी भाव की जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है, जैसे मंडी में लगी सूचनापट्ट, अखबार, रेडियो, और ऑनलाइन वेबसाइटें।

हाल के वर्षों में, डिजिटल तकनीक के आगमन के साथ, कोटा मंडी भाव की जानकारी अब मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइटों के माध्यम से भी उपलब्ध हो गई है, जिससे किसानों को त्वरित और सटीक जानकारी मिलती है। इससे किसानों को लाभ हुआ है क्योंकि वे बाजार की स्थितियों के अनुसार अपनी फसल बेच सकते हैं और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

किसान साथियों ये थे आज के कोटा मंडी भाव ( Kota Mandi Bhav ) की जानकारी | उम्मीद करते हैं आपको कोटा मंडी भाव आज का ( Kota Mandi Ke Bhav ) की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *