Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

मुर्रा भैंस की पहचान कैसे की जाती है | असली मुर्रा भैंस की पहचान

By Ishwar Singh

Updated on:

Follow Us
मुर्रा भैंस की पहचान

सभी किसान साथियों और पशुपालक साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | क्या आप जानते हैं की मुर्रा भैंस की पहचान कैसे की जाती है murrah bhains ki pehchan ? अगर आप नहीं जानते की मुर्रा भैंस की पहचान कैसे करें तो आज की इस पोस्ट में हम मुर्रा भैंस को कैसे पहचाना जाता है इस पर चर्चा करेंगे |

साथियों जब बात होती है भैंसों की तो उनमें भी कुछ ही अच्छी नस्लें होती हैं जिनसे हमें अच्छा रिटर्न मिल पाता है तो ऐसी ही एक भैंस है मुर्रा भैंस जिस तरह गायों में साहीवाल नस्ल को अधिक पसंद किया जाता है उसी तरह भैंसों में Murrah नस्ल को अधिक पसंद किया जाता है तो आइए इस पोस्ट में हम Murrah Buffalo या मुर्रा भैंस के बारे में हर एक जानकारी जानते हैं और अंत में यह भी जानेंगे कि आप इस भैंस की औसतन कीमत क्या है और इसकी दुग्ध उत्पादन क्षमता क्या है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना बहुत जरुरी है |

मुर्रा भैंस की पहचान

मुर्रा भैंस की पहचान Murrah Bhains Ki Pehchan

किसान साथियों मुर्रा भैंस, विश्व की सबसे अच्छी भैंस की दुधारू नस्ल है | जिसका पालन दूध उत्पादन के लिए किया जाता है | दोस्तों यह भारत के सभी इलाकों में पाई जाती है | इसका गृह क्षेत्र हरियाणा के रोहतक, हिसार, जिन्द व करनाल जिले तथा दिल्ली व पंजाब है | यह जेट काला रंग की होती है | वहीं विदेशों में यह इटली, बल्गेरिया, मिस्र आदि देशों में पाली जाती है | इस नस्ल की मुख्य विशेषता छोटे मुड़े हुए सींग तथा खुर व पूंछ के निचले हिस्से में सफेद धब्बे का होना हैं | वहीं इनका सिर छोटा होता है |

साथियों देसी भैंसों की अपेक्षा इस नस्ल की भैंसों का आंख और सींग छोटे होते हैं | जिसको देखकर आप इसे आसानी से पहचान सकते हैं | दोस्तों मुर्रा भैंस की आयु लगभग 26 सालों की होती है | साथियों मुर्रा भैंस लगभग 6 सालों में पहले बच्चे को जन्म देती है | पहले और दूसरे बच्चों में लगभग 2 सालों का गैप होता है | अगर आप हाथ से सींग को छुएंगे तो इसका किनारा आपको काफी पतला सा महसूस होगा | गर्दन लंबी होती है जबकि इसके पीठ काफी चौड़े होते है |

मुर्रा भैंस की पहचान

साथियों हरियाणा में इसे ‘काला सोना’ भी कहा जाता है | दूध में वसा उत्पादन के लिए मुर्रा सबसे अच्छी नस्ल है | इसके दूध में 7% वसा पाई जाती है | मुर्रा भैंस की गर्भा अवधि 310 दिन की होती है और अयन विकसित तथा दूध शिराएं उभरी होती है | किसान साथियों मुर्राह भैंस काफी प्रसिद्ध भैंस है | खासकर हरियाणा की मुर्राह भैंस और भी ज़्यादा प्रसिद्ध है | ये थी मुर्रा भैंस की पहचान murrah bhains ki pehchan |

मुर्रा भैंस की दूध उत्पादन क्षमता और इसकी कीमत

किसान साथियों आमतौर पर मुर्रा भैंस की कीमत 60 हजार से 2 ₹ लाख के बीच में होती है | यह भैंस प्रतिदिन 12 लीटर तक दूध दे सकती है | हाल ही में बिहार के अररिया जिले में मुर्रा नस्ल के भैंस की कीमत 80 हजार रुपेय बताई गई | जो एक दिन में 15 लीटर तक दूध दे सकती है | अगर भैंस 12 लीटर से ज्यादा दूध देने में सक्षम है तो उसकी कीमत 60-65 हजार से ज्यादा हो सकती है | भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस के दामों में अंतर हो सकता है |

दोस्तों उम्मीद करते हैं आप समझ गए होंगे की मुर्रा भैंस की पहचान कैसे की जाती है murrah bhains ki pehchan | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो इसे शेयर जरूर कर दें क्योंकि इसी तरह की जानकारी हम हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर अपलोड करते रहते हैं |

मुर्रा भैंस की पहचान

यह भी पढ़ें :-

:- पशुओं का हरा चारा नेपियर ग्रास

:- गाय भैंस फूल पीछा दिखा रही है क्या करें

:- गेहूं की ज़्यादा पैदावार कैसे लें

:- इमली की खेती कैसे की जाती है

:- सेम की खेती करके कैसे कमाएं लाखों रुपये

:- कपास में गुलाबी सुंडी की रोकथाम कैसे करें

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment