Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

कटड़ा कटड़ी को कैसे तैयार करें | Katda Katdi Ko Kaise Taiyar Karen – Formula 1

By Ishwar Singh

Published on:

Follow Us
कटड़ा कटड़ी को कैसे तैयार करें

आप सभी पशुपालक साथियों का इस लेख में स्वागत है | आज के इस लेख में हम आपको बताएँगे की कटड़ा कटड़ी को कैसे तैयार करें ( Katda Katdi Ko Kaise Taiyar Karen ) | बहुत सारे पशुपालक साथी जानना चाहते थे की कटड़ा कटड़ी को जल्दी तैयार कैसे किया जाए | आज हम आपको एक ऐसा देशी फार्मूला बताएँगे जिसका इस्तेमाल करके आप अपने calf कटड़ा/कटड़ी को जल्दी तैयार कर सकते हैं |

कटड़ा कटड़ी को कैसे तैयार करें

देखिये साथियों इस फॉर्मूले में आपको कोई भी चीज़ बहार से लेकर आने की जरुरत नहीं है | क्योंकि इसमें सारी चीज़ें आपको अपने घर पर ही मिल जायेगी | जो पशु हम पालते हैं उनसे हमारा नाम बनता है और कई पशुपालक साथी अपने पशुओं की वजह से काफी फेमस भी हैं | पशुपालक बड़े चाव से calf खरीदकर लाता है और उसको बड़ी चाव रहती है की वह अपने कटड़े या कटड़ी को जल्दी तैयार करे | आइये अब हम जाने कटड़ा कटड़ी को तैयार ( Katda Katdi Ko Kaise Taiyar Karen ) का फार्मूला |

कटड़ा कटड़ी को कैसे तैयार करें ?

  • पशुपालक साथियों आपको ये फार्मूला अचानक ही शुरू नहीं करना है | सबसे पहले आपको शुरआत के 2 से 3 महीने अपने कटड़े या कटड़ी को उसकी माँ का दूध पिलाना है | जब आपका काफ चरने लग जाए या जुगाली करने लग जाए उस समय आपको इस फॉर्मूले को शुरू करना है | साथियों इसमें सबसे पहले आपको 100 ग्राम बाजरे का आटा लेना है | इसके बाद आपको इसमें 3 अनाजों का इस्तेमाल करना है | इन तीन अनाजों में आपको मूंग , मोठ , जौ का इस्तेमाल करना है |
  • इन चारों चीज़ों को लेकर इनको मोटा मोटा पीस लें | ये आटे से बारीक नहीं होना चाहिए और दलिये से मोटा नहीं होना चाहिए ये आपको इनके बीच का ही रखना है ताकि ये आपके काफ के पेट में जाकर जमे ना | आप इन अनाजों को अपने काफ के वजन के हिसाब से 20 ग्राम या 30 ग्राम जितना आपके काफ का वजन है उसके हिसाब से ही लें | याद रखें जब आपका पशु चरने लग जाए जुगाली करने लग जाए उस समय आप इसे शुरू करें | इन सब चीज़ों को मिला लें |
  • इसके बाद इसमें आपको 200 ग्राम लस्सी जिसको छाछ भी बोलते हैं वो लें और 20 ग्राम घर का निकाला हुआ शुद्ध सरसों का तेल लें | और उस मिलाये हुए आटे के अंदर आप ये सरसों का तेल और लस्सी अच्छी तरह से मिला लें | ये हमारे काफ को जल्दी तैयार करने के लिए फार्मूला तैयार हो चूका है |

किस समय और कितनी मात्रा में दे ?

पशुपालक साथियों अब सवाल ये आता है की इसको कब दें और कितनी मात्रा में दें | अगर समय की बात करें तो आप अपने काफ को सुबह दूध पिलाने के 2 घंटे के बाद दें | अब अगर हम इसकी मात्रा की बात करें तो इसकी मात्रा कोई फिक्स नहीं है | जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है आपको ये फार्मूला अपने पशु को उसके वजन के हिसाब से ही देना है | शुरआत में इसकी मात्रा थोड़ी कम रखें और जैसे जैसे आपका काफ वजन बढ़ाता जाए आप इस फॉर्मूले की मात्रा को भी बढ़ा सकते हैं |

यहाँ मिलेगा पशुओं का दूध बढ़ाने वाला हरा चारा नेपियर घास

कटड़ा कटड़ी को कैसे तैयार करें

साथियों ये फार्मूला आजमाया हुआ फार्मूला है | हम अपनी डेरी में पिछले काफी समय से इस फॉर्मूले का इस्तेमाल कर रहे हैं | इस फॉर्मूले के हमें बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिले हैं | अगर आप जिस तरह हमने बताया है अगर उस तरह इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी इसके 100% परिणाम देखने को मिलेंगे |

गाय भैंस फूल दिखा रही है क्या करें | Prolapse In Buffalo

पशुपालक साथियों ये थी कटड़ा कटड़ी को कैसे तैयार करें ( Katda Katdi Ko Kaise Taiyar Karen ) की जानकारी | उम्मीद करते हैं आपको आज की ये कटड़ा कटड़ी को तैयार करने की ( Katda Katdi Ko Kaise Taiyar Karen ) की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment