Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

आक का पत्ता खाने से क्या होता है , कैसे करते हैं इसका औषधी में इस्तेमाल

By Ishwar Singh

Published on:

Follow Us
आक का पत्ता

आप सभी किसान साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | क्या आपने कभी सोचा है आक का पत्ता ( Aak Plant ) खाने से क्या होता है | अगर आप नहीं जानते की आक के पत्ते खाने से क्या होता है तो आज की इस पोस्ट में हम आपको आक के पत्ते खाने से क्या होता है की जानकारी देंगे |

आक के पत्तों में कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति को कब्ज, डायरिया, जोड़ों के दर्द, दांतों की समस्या जैसी कई बीमारियों से बचाते हैं | इस पौधे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चोट को जल्दी ठीक करने में मदद कर सकते हैं | हम ये भी जानेंगे की आक का औषधी में कैसे इस्तेमाल किया जाता है |

यह भी पढ़ें :- बिलाड़ा मंडी के ताज़ा भाव

भारत में ऋषि-मुनी और राजा महाराजाओं के जमाने से ही जड़ी-बूटी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता आया है | यही वजह है की लोगों को विश्वसनीयता जड़ी-बूटी पर लगातार बढ़ती जा रही है | आज के समय में भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं | इतना ही नहीं खांसी, सर्दी, बुखार में अधिकतर लोग जड़ी-बूटी और घरेलू नुस्खे की मदद लेते हैं | इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे आक के पत्ते (Aak Leaf) के बारे में जिसका इस्तेमाल औषधि के तरह किया जाता है |

आक का पत्ता

आक का पत्ता ( Aak Plant ) के क्या फायदे हैं ?

  1. आक के पत्तों (Aak leaf) से आप गठिया के दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं | इसके लिए आपको बस एक पुराना नुस्खा अपनाना होगा जिसमें आप आक के पत्तों का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं |
  2. सबसे पहले सरसों का तेल गर्म करें और आक के पत्तों पर लगाकर घुटनों पर बांध लें | इसे रात भर बंधा रहने दें, इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी |
  3. इसके अलावा, हल्दी को चूने में मिलाकर घुटनों पर लगाएं और फिर उस पर आक के पत्ते रखकर बांध लें |
  4. इसके अलावा आक के पत्तों को इस्तेमाल करने का दूसरा तरीका यह है कि पहले इस पत्ते को गर्म कर लें | आप इसे तवे या थाली में रखकर भी गर्म कर सकते हैं. फिर इस पर तिल का तेल और हल्दी लगाएं |
  5. फिर इसे सूजन वाली जगह पर बांधें | बांधने के लिए आप सूती कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
  6. यह देसी तरीका गठिया के दर्द में सिंकाई का काम करता है और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है | यह बहुत फायदेमंद है और दर्द को कम करने में प्रभावी रूप से काम कर सकता है |

आक होता है एंटी – इंफ्लेमटरी गुण से भरपूर

आपने देखा होगा कि अक्सर घर के आस-पास आक या आक के पत्ते (Aak Leaf) मिल जाएंगे | साथ ही, कुछ लोग इसे शुभ मानते हुए घर के बाहर भी लगाते हैं | लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि आक (Aak) या आक के पत्ते गठिया के दर्द में कारगर साबित हो सकते हैं | इन पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को सोख सकते हैं और सूजन से राहत दिला सकते हैं | इसके अलावा, इसका नियमित उपयोग गठिया में हड्डियों को राहत दिलाने में मदद कर सकता है | आइए जानते हैं कैसे |

हमारी त्वचा के लिए भी है फायदेमंद

आक के रस में कई तरह के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर सूजन, लालिमा और जलन को कम करने में मदद करते हैं | इतना ही नहीं, आक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण कई तरह के त्वचा संक्रमण को बढ़ने से रोकते हैं |

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

किसान साथियों ये थी आक का पत्ता ( Aak Plant ) की जानकारी | उम्मीद करते हैं आपको आज की आक के पत्ते खाने से क्या होता है की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment