Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

यूपी के मौसम की जानकारी : आज इन जिलों में होगी बारिश

By Ishwar Singh

Published on:

Follow Us
यूपी के मौसम की जानकारी

आप सब साथियों का आज के इस लेख में स्वागत है | आज की इस पोस्ट में हम आपको यूपी के मौसम की जानकारी ( UP Weather Report ) देंगे | आज आपको बताया जाएगा की यूपी के किन जिलों में आज बारिश होगी | देखिये लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार जी ने बताया कम दबाव की पट्टी के दक्षिणी यूपी की ओर खिसकने से सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी आदि में हल्की बारिश की संभावना है |

अब अच्छी बारिश के लिए अगले दो दिन इंतज़ार करना होगा | वैसे तो यूपी में बारिश का दौर चल पड़ा है लेकिन अच्छी बारिश के लिए अभी यूपी वासियों को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा | पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले 7 अगस्त तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है | हम आपको बता दें कि आगामी मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने अपना लेटेस्ट अपडेट जारी किया है |

यह भी पढ़ें :- ब्रोकोली की जैविक खेती ने चमकाई इस महिला की किस्मत

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 3 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है | राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बीते कुछ दिनों में ठीकठाक बारिश हुई है | जिसकी वजह से आम लोगों को गर्मी की मार से बड़ी राहत मिली है |

यूपी के मौसम की जानकारी

UP Weather Report | यूपी के मौसम की जानकारी

इन जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी :- IMD ने आज यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरबिदासनगर व आसपास इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है | वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गयी है | IMD ने बारिश के साथ ही अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में कहीं पर तेज आंधी तो कहीं पर बिजली भी गिरने की संभावना भी जताई है |

अच्छी बरसात के लिए करना होगा 2 दिन इंतज़ार

लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कम दबाव की पट्टी के दक्षिणी यूपी की ओर खिसकने से सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी आदि में हल्की बारिश की संभावना है | अच्छी बारिश के लिए अगले दो दिन इंतजार करना होगा | वहीं 4 और 5 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है | हालांकि इस दौरान भारी बारिश की चेतावनी नहीं है |

कैसा रहा पिछले 24 घंटे का तापमान ?

अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में यह बस्ती में 36.6 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में रिकॉर्ड किया गया | बुलंदशहर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ | वहीं, प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस तो गोरखपुर में 23.6 व बाराबंकी में 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा |

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

किसान साथियों ये थी यूपी के मौसम की जानकारी ( UP Weather Report ) की जानकारी | उम्मीद करते हैं आपको आज की यूपी के मौसम की जानकारी ( UP Weather Report ) की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

FAQ

प्रशन 1 – क्या आप यूपी में बारिश होगी ?

उत्तर – आज यूपी में बारिश की सम्भावना 90% है |

प्रशन 2 – UP में मानसून कब तक आएगा 2024 ?

उत्तर – मौसम विभाग की माने तो यूपी में मानसून 26 जून तक आएगा | इससे यूपी के जिलों में जून के अंत तक बारिश होने की संभावनाएं है |

प्रशन 3 – यूपी में मानसून कब आएगा बारिश ?

उत्तर – यूपी में भी मॉनसून जून में ही आ सकता है। 18-20 जून के बीच वाराणसी या गोरखपुर के जरिए मॉनसून की उत्तर प्रदेश में दस्तक हो सकती है। लखनऊ में मॉनसून आने की संभावना 23-25 जून के आसपास है। इसके अलावा, महाराष्ट्र की बात करें तो राजधानी मुंबई में मॉनसून 10-11 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment