Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

सब्जी वाले केले की खेती है किसानों के लिए फायदेमंद , जानें इसकी किस्मों के बारे में

By Ishwar Singh

Published on:

Follow Us
सब्जी वाले केले की खेती

आप सभी किसान साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | साथियों सब्जी वाले केले की खेती ( Banana Farming ) किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद है | कच्चे केले की खेती , विशेष रूप से सब्जियों वाले केले, न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं | उनकी खेती करने से हमें पोषण और आर्थिक दोनों लाभ मिलते हैं | केले को चिप्स, आटा और अन्य उत्पादों में संसाधित करने से आय में वृद्धि हो सकती है और कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है |

कच्चे केले, विशेष रूप से सब्जियों वाले केले न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं | इसकी खेती करने से हमें पोषण और आर्थिक दोनों लाभ मिलते हैं | बरसात के समय जब ताजी हरी सब्जियां मिलना कठिन होता है या उनकी कीमतें बहुत अधिक होती हैं, तो सब्जियों वाले केले एक उत्कृष्ट विकल्प होते हैं |

यह भी पढ़ें :- मेड़ता मंडी के ताज़ा भाव

खासकर शाकाहारी लोगों के लिए, जिनके पास विकल्प सीमित होते हैं | कच्चे केले का सेवन न केवल आयरन की कमी को पूरा करता है, बल्कि यह पेट की बीमारियों में भी लाभकारी होता है | कच्चे केले, पके केले से ज्यादा फायदेमंद होते हैं | इसकी खेती इस समय करके किसान आन वाले समय में बेहतर लाभ ले सकते हैं |

सब्जी वाले केले की खेती

Banana Farming सब्जी वाले केले की खेती है ज्यादा फायदेमंद

  • कच्चे केले में मीठे पके केले की तुलना में अधिक स्वास्थ्य लाभ और पोषण तत्व मिलता है |
  • इनमें पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और आहार फाइबर की महत्वपूर्ण मात्रा होती है |
  • इसके अलावा, कच्चे केले प्रतिरोधी स्टार्च का भी एक अच्छा स्रोत होते हैं |
  • इनमें प्रतिरोधी स्टार्च आंत में लाभकारी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है |
  • कच्चे केले में पके केले की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है |
  • यह मधुमेह वाले लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बनता है |
  • कच्चे केले का फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च शरीर का वजन कंट्रोल करने में मदद करता है |
  • कच्चे केले एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से शरीर को बचाते हैं |
  • केले में सूक्ष्म पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं |
  • कच्चे केले की खेती इस समय करके किसान आन वाले समय में बेहतर लाभ ले सकते हैं |

सब्जी वाले केले की किस्मों की पहचान

डॉ एस.के. सिंह ने बताया कि भारत में लगभग 500 से अधिक केले की किस्में उगाई जाती हैं | केले की सभी किस्में न तो पका कर खाने के योग्य होती हैं और न ही उनकी सब्जी अच्छी बनती है | इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन सी केले की प्रजाति सब्जी के लिए बेहतर होती है | सामान्य तौर पर केले की जीनोमिक संरचना जिसमें B (Musa balbisiana) जीनोम ज्यादा होता है, वे केले सब्जियों के लिए बेहतर होते हैं | वहीं, जिन केलों में A जीनोम (Musa acuminata) ज्यादा होता है, वे पका कर खाने के योग्य होते हैं |

कच्चे केलों के फायदे क्या है ?

  1. डॉ.राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, पूसा, समस्तीपूर के डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट पैथोलॉजी एवं नेमेटोलॉजी के हेड डॉ एस.के. सिंह ने कहा कि कच्चे केले की सब्जियां बनाकर उपयोग किया जाता है और इसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है |
  2. इसके आलवा कच्चे केले को उबाला, तला या बेक किया जा सकता है |
  3. उन्हें अक्सर नमकीन व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है |
  4. उसकी स्टार्ची बनावट व्यंजनों में आलू का एक बेहतर विकल्प है |
  5. कच्चे केले को स्नैक्स रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि कच्चे केले डालने से बहुत अधिक मिठास डाले बिना स्नैक्स की पोषण सामग्री बढ़ सकती है |
  6. उन्हें काटकर नाश्ते के रूप में भी खाया जा सकता है, जो एक स्वस्थ और पेट भरने वाला विकल्प प्रदान करता है |
  7. कच्चे केले को सुखाकर केले का आटा बनाया जा सकता है |
  8. इस ग्लूटेन-मुक्त आटे का उपयोग बेकिंग और खाना पकाने में किया जा सकता है, जो पारंपरिक गेहूं के आटे का पौष्टिक विकल्प प्रदान करता है |

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

किसान साथियों ये थी सब्जी वाले केले की खेती ( Banana Farming ) की जानकारी | उम्मीद करते हैं आपको आज की कच्चे केले की खेती की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment