Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

मानसून कब आएगा | Monsoon Update : महाराष्ट्र में तो पहुँच चूका है मानसून दिल्ली और यूपी में कब आएगा ?

By Ishwar Singh

Updated on:

Follow Us
मानसून कब आएगा

आप सब साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | क्या आप जानते हैं की मानसून कब आएगा ( Monsoon Update ) ? अगर आप नहीं जानते की मानसून कब आएगा ( Monsoon Update ) तो आज की इस पोस्ट में हम आपको मानसून 2024 की जानकारी देंगे |

दोस्तों मानसून भारतीय मौसम का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो गर्मियों के बाद आता है। देखिये यह देश को वर्षा के रूप में अच्छी बुआई और फसलों के लिए महत्वपूर्ण पानी प्रदान करता है। मानसून दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और उत्तर-पूर्वी मॉनसून के रूप में दो भागों में बांटा जाता है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जून से सितंबर तक चलता है जबकि उत्तर-पूर्वी मॉनसून अक्टूबर से दिसंबर तक चलता है।

यह भी पढ़ें :- सिरसा मंडी भाव की पूरी जानकारी

मानसून के आगमन से देश की धरती हरित बन जाती है और जीवन की ऊर्जा और ताजगी का स्रोत बन जाता है। इसके साथ ही यह विभिन्न रंगों के उत्सव, पेन्सिल अभियान, और खेलों का आनंद भी देता है। मानसून की विशेषता है कि यह अनियमित होता है, जिससे बाढ़, बरसात, और आंधी की चिंता रहती है। इसलिए, हमें इसकी व्यवस्था के लिए सतर्क रहना आवश्यक है।

मानसून कब आएगा

Monsoon Update 2024 : मानसून कब आएगा ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और यूपी जैसे उत्तर भारत के राज्यों में लोग गर्मी से बेहाल हैं और मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, पिछले महीने के आखिरी में केरल से एंट्री लेने वाला मॉनसून अन्य राज्यों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को खुशखबरी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून अब महाराष्ट्र में छह जून को पहुंच गया और जल्द ही राज्य की राजधानी मुंबई पहुंचने वाला है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने कहा कि मॉनसून महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि 9 से 10 जून के बीच इसके मुंबई पहुंचने की संभावना है। इस बीच, लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यूपी और दिल्ली जैसे राज्यों में मॉनसून की एंट्री की तारीख क्या है?

दिल्ली में मानसून 2024 कब तक आएगा ?

राजधानी दिल्ली में इस साल भीषण गर्मी पड़ी है। कुछ दिनों पहले अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। हालांकि, अब इसमें कुछ कमी आई है और मौसम विभाग ने बताया है कि छह जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सात जून को 43 डिग्री और फिर 11 जून को 45 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

ऐसे में एक बार फिर से गर्मी और बढ़ने की चिंता सताए जा रही है। इसी वजह से लोग मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए बता दें कि दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक दस्तक दे सकता है। हालांकि, उससे पहले प्री मॉनसून की कुछ जगह हल्की-फुल्की बारिश होने की भी संभावना है।

यूपी भी कर रहा है मानसून का इंतज़ार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिले भी गर्मी की मार झेल रहे हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन उससे बहुत ज्यादा फायदा नहीं हो रहा। मौसम विभाग ने सात जून तक यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी में मॉनसून जल्द आने वाला है। 18-20 जून के बीच वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए मॉनसून की यूपी में एंट्री हो सकती है। राजधानी लखनऊ में मॉनसून 23-25 जून के आसपास आ सकता है।

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

किसान साथियों ये थे मानसून कब तक आएगा ( Monsoon 2024 Update ) की जानकारी | उम्मीद करते हैं आपको मानसून 2024 की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment