Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

गुलाब के फूलों से गाय भैंस का दूध बढ़ाएं | Increase milk of cow and buffalo

By Ishwar Singh

Updated on:

Follow Us
गुलाब के फूलों से गाय भैंस का दूध बढ़ाएं

आप सब पशुपालक साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | आज हम आपको बताएँगे की गुलाब के फूलों से गाय भैंस का दूध बढ़ाएं ( Increase milk of cow and buffalo) बहुत सारे पशुपालक साथियों के हमारे पास मेसेज आये की गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें ? आप कोई ऐसा फार्मूला बताएं जिस से गाय भैंस का दूध बढ़ाया जा सके | तो आज हम आपके लिए एक ऐसा फार्मूला लेके आये हैं जिसका इस्तेमाल करके आप गाय भैंस का दूध आसानी से बढ़ा सकते हैं |

जड़ीबूटियों से आप अपने पशु का चाहे कोई भी बीमारी हो चाहे वो इंसान में हो या फिर आपके पशु में आप आसानी से ठीक कर सकते हैं | जो गोलियां टेबलेट्स हम अपने पशु को बीमार होने पर देते हैं उसमे तरह – तरह का केमिकल होता है जो पशु के लिए नुकसानदायक होता है | इसलिए अगर आपका पशु बीमार है तो आप जड़ीबूटियों का इस्तेमाल करके अपने पशु की किसी भी बीमारी को ठीक कर सकते हैं |

फूलों की खेती से ओडिशा के किसानों की आय बढ़ाने की योजना , NBRI का मिलेगा सहयोग और FPO से जुड़ेंगे किसान

हम आज आपको पशु का दूध बढ़ाने का ऐसा गजब का फार्मूला हम आपको बताएँगे जिसका इस्तेमाल करके आप अपने पशु का कुछ ही दिनों में दूध बढ़ा सकते हैं | तो आइये अब हम आपको उस फॉर्मूले के बारे में बताते हैं जिसका इस्तेमाल करके आपका पशु का आसानी से दूध बढ़ा सकते हैं |

गुलाब के फूलों से गाय भैंस का दूध बढ़ाएं

Increase milk of cow and buffalo | गुलाब के फूलों से गाय भैंस का दूध बढ़ाएं

कोई भी बीमारी हो उसको ठीक करने के हज़ारों तरीके है | इसी तरह दूध बढ़ाने के भी हज़ारों तरीके है | कुछ तरीकों की जानकारी हम आपको पहले दे चुके हैं | अलग अलग पोस्ट डालने के लिए हमारा मकसद यही है क्योंकि जिन जड़ीबूटियों के बारे में हम आपको बताते हैं वो सब जगह नहीं मिल पाती इसलिए हम अलग अलग जड़ीबूटियों से दूध बढ़ाने की जानकारी देते हैं |

  • आइये बात करते हैं ताजा ब्याने के बाद पशु को क्या दें ताकि वो दूध पर आ जाए , उसका छटाव अच्छी तरह हो जाए , पशु जब भी अगली बार ब्याए जेर समय पर गिराए , पशु हीट में आ जाए | अगर अपने पशु को आप औष्धियां खिलाते हैं तो तरह तरह की बिमारियों से आप अपने पशु को बचा सकते हैं |
  • सबसे पहले आप 1 किलो गुलाब के फूल ले लें | गुलाब के फूल की पंखुड़ियां तोड़ लें और इन्हे साफ़ पानी में धो लें और इनको थोड़ा सूखा लें | इसके बाद 1 किलो चीनी लें और मिक्सी में डालकर पीस लें और गुलाब के फूल की पंखुड़ियां के साथ इसको मिलाएं | अब ये चिपचिपा सा गुलकंद बन जाएगा | ये तैयार 7 दिन बाद होगा |
  • अब इसे तैयार कैसे करना है आप एक बंद डिब्बा ले लें | आप कांच का बर्तन ले और तैयार किया गया गुलकंद इसमें डालकर 7 दिन के लिए धुप में रख दें | 7 दिन बाद आपकी औसधि तैयार हो जायेगी इसे आप अपने पशु को देकर अपने पशु का आसानी से दूध बढ़ा सकते हैं |
  • साथियों इसके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है आप इसे लगातार 8 से 10 दिन तक दें |

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

पशुपालक साथियों ये थी गुलाब के फूलों से गाय भैंस का दूध बढ़ाएं ( Increase milk of cow and buffalo) | उम्मीद करते हैं आपको गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें की जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

1 thought on “गुलाब के फूलों से गाय भैंस का दूध बढ़ाएं | Increase milk of cow and buffalo”

  1. भैंस ने ब्याने के बाद जेर खा लिया है जिसके कारण उसका दूध बहुत कम हो गया है जिसका कोई समाधान हो तो बतायें।

    Reply

Leave a Comment