Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें ? How to increase milk of cow and buffalo

By Ishwar Singh

Updated on:

Follow Us
गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें ?

आप सब पशुपालक साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | बहुत सारे पशुपालक साथियों के हमारे पास मेसेज आये की गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें ? ( How to increase milk of cow and buffalo ) | आप कोई ऐसा फार्मूला बताएं जिस से गाय भैंस का दूध बढ़ाया जा सके | तो आज हम आपके लिए एक ऐसा फार्मूला लेके आये हैं जिसका इस्तेमाल करके आप गाय भैंस का दूध आसानी से बढ़ा सकते हैं |

पशुपालक साथियों जो पशु ताज़ा ब्याया है बच्चा देने के 5 दिन बाद आपको ये फार्मूला शुरू करना है | ये फार्मूला उसी गाय या भैंस को देना है जिसने अभी 3-4 दिन पहले बच्चा दिया है | क्योंकि पशु ब्याने के बाद बच्चा देने के बाद उसका छटाव नहीं होता जब ता शरीर के अंदर सफाई नहीं होगी तो आपका पशु कभी भी दूध नहीं बढ़ाएगा चाहे आप कुछ भी कर लें |

कपास में गुलाबी सुंडी की रोकथाम के लिए क्या करें ?

आज हम आपको आपके पशु का छटाव करने का उसको पीक पर लाने का , पशु का दूध बढ़ाने का ऐसा गजब का फार्मूला हम आपको बताएँगे जिसका इस्तेमाल करके आप अपने पशु का कुछ ही दिनों में दूध बढ़ा सकते हैं | तो आइये अब हम आपको उस फॉर्मूले के बारे में बताते हैं जिसका इस्तेमाल करके आपका पशु सिर्फ 5 दिन में दूध बढ़ाएगा |

गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें

गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें

देखिये अब अगर पशु का छटाव नहीं होगा तो दूध न बढ़ाने के साथ साथ आपके पशु में और भी कई तरह की बीमारियां पैदा होंगी | पशु चरने कम लगेगा , पशु अगले ब्यांत में समय पर जेर नहीं गिरायेगा , पशु रिपीटर हो जायेगा , फूल पीछा दिखाने लग जाएगा अनेकों प्रकार की दिक्कत पशु में आएगी |

इस फॉर्मूले में आपको सबसे पहले कच्चे खजूर का इस्तेमाल करना है | वैसे आप पक्का खजूर भी ले सकते हैं लेकिन हमने कच्चे खजूर का इस्तेमाल किया है | कच्चा खजूर हम बाजार से 120 रुपये किलो लेके आये थे | याद रखें ये फार्मूला आपको पशु ब्याने के 5 दिन बाद शुरू करना है | अब इसके अंदर 4-5 चीज़ें और भी हैं जिनकी जानकारी निचे दी गयी है |

सामग्री मात्रा
कच्चे खजूर / पक्के खजूर100 ग्राम / 50 ग्राम
अजवाइन20 ग्राम
सौंठ20 ग्राम
हल्दी20 ग्राम
काली मिर्च20 ग्राम
गुड़300 ग्राम

साथियों इन चार चीज़ों अजवाइन , सोंठ , हल्दी और काली मिर्च इनको कूट कर आप इनका बारीक पाउडर बना लें और जो खजूर आपने लिए हैं उनको छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें | बीज को बहार निकल दें इनको थोड़ा कूट भी लें और इनकी चटनी बना लें | इसके बाद आप गुड़ लेकर उसको कूट कर उसमे पानी डालकर उसको गर्म करें | गरम करने के बाद जो चीज़ें हमने आपको बताई हैं वो उसके अंदर दाल दें |

गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें

अब इसकी एक आवटी बन जायेगी हमारी देशी भाषा में आवटी ही बोला जाता है | अब इसको ठंडा होने के बाद आप इसे अपने पशु के आगे रख दें | सुबह और शाम सिर्फ 5 दिन आपको ये फार्मूला देना है | आपको ये फार्मूला पशु के ब्याने के 5 दिन बाद देना है और 5 दिन ही इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करना है | इस से पशु के अंदर का मैला बहार आ जाएगा और पशु अपने दूध पे आ जाएगा | क्योंकि खजूर आपके पशु की दूध उत्पादन क्षमता को बढ़ा देता है |

पशुओं के हरे चारे के लिए क्लिक करें

किसान साथियों ये थी गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें ? ( How to increase milk of cow and buffalo ) | उम्मीद करते हैं आपको गाय भैंस का दूध बढ़ाने की ( how to increase milk of cow and buffalo ) की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

आपके प्रशन ?

  • गाय भैंस का दूध डबल कैसे करें ?
  • How to increase milk of cow and buffalo
  • गाय का दूध कैसे बढ़ाएं
  • भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं
  • गाय भैंस का दूध कैसे बढ़ाएं
  • ज्यादा दूध देने के लिए क्या खिलाना चाहिए?
  • गाय भैंस का दूध बढ़ाने के लिए क्या करें?
  • ज्यादा दूध के लिए गाय को क्या खिलाएं?
  • गाय किस चीज से ज्यादा दूध देती है

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment