Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

आज सोयाबीन के भाव 22 जून 2024 | महाराष्ट्र में 48 में से सिर्फ 2 मंडियों में मिला MSP

By Ishwar Singh

Published on:

Follow Us
आज सोयाबीन के भाव

आप सभी किसान साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | क्या आप जानते हैं की आज सोयाबीन के भाव ( Soyabean Price ) क्या है ? अगर आप नहीं जानते की सोयाबीन का भाव आज का क्या है तो आज की इस पोस्ट में हम आपको सोयाबीन का भाव आज का की सबसे सटीक जानकारी देंगे |

देखिये किसान साथियों जब भी हम बाजार से कोई भी फल, सब्ज़ी या कोई भी अन्य सामान लेने जाते हैं तो हमें उस सामान की एक रेट लिस्ट देखने को मिलती है | इस रेट लिस्ट में हमें हर रोज़ उतार और चढाव देखने को मिलते रहते हैं | इन उतार और चढ़ावों के कारण किसान को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है |

यह भी पढ़ें :- आज के गेहूं के भाव

साथियों किसान अपनी फसल को तभी मंडी में बेचेगा जब उस फसल के भाव में तेज़ी आएगी | लेकिन मंडी भाव की सटीक जानकारी न मिलने के कारण किसान अपनी फसल को सही दाम पर नहीं बेच पाता | लेकिन दोस्तों आज की इस पोस्ट में आपको मंडी भाव की सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी |

आज सोयाबीन के भाव

Soyabean Price 22 June 2024 | आज सोयाबीन के भाव

राज्य में सोयाबीन का न्यूनतम दाम घटकर अब सिर्फ 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक रह गया है, जो इसके एमएसपी से 1800 रुपये कम है | केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए सोयाबीन का एमएसपी 4600 रुपये क्विंटल तय किया हुआ है |

महाराष्ट्र में सोयाबीन के दाम में गिरावट का दौर अभी भी थमा नहीं है. इस साल सोयाबीन की दुर्गति हो रही है | किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तक नसीब नहीं हो रहा है | महाराष्ट्र एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के अनुसार 21 जून को राज्य की 48 मंडियों में सोयाबीन की नीलामी हुई | हालात ये हैं कि इनमें से सिर्फ 2 में ही अधिकतम दाम एमएसपी या उससे थोड़ा अधिक रहा, बाकी सभी में किसानों को सरकारी भाव से कम पर अपनी उपज बेचनी पड़ी |

राज्य में सोयाबीन का न्यूनतम दाम घटकर अब सिर्फ 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक रह गया है, जो इसकी एमएसपी से 1800 रुपये कम है | केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए सोयाबीन का एमएसपी 4600 रुपये क्विंटल तय किया हुआ है | बोर्ड के अनुसार वर्धा जिले की हिंगणघाट मंडी में 1146 क्विंटल की आवक हुई | इस मंडी में राज्य में सोयाबीन का सबसे कम और सबसे ज्यादा दाम रहा |

न्यूनतम दाम राज्य में सबसे कम सिर्फ 2800 रुपये क्विंटल रहा तो अधिकतम दाम 4635 रुपये रहा, जो एमएसपी से 35 रुपये क्विंटल ज्यादा है | औसत भाव 3800 रुपये रहा | इसी तरह परभणी जिले की गंगाखेड़ मंडी में सिर्फ 29 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई | यहां न्यूनतम दाम 4500, अधिकतम 4600 और औसत 4500 रुपये क्विंटल रहा | राज्य की सिर्फ इन्हीं दो मंडियों में किसानों को एमएसपी जितना दाम मिला |

किसान पछता रहे हैं

महाराष्ट्र देश का दूसरा सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक है | यहां बड़े पैमाने पर इसकी खेती होती है | लाखों किसानों की आजीविका सोयाबीन की खेती पर निर्भर है, लेकिन इस साल किसानों को एमएसपी जितना भाव भी नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से वो पछता रहे हैं | सोयाबीन प्रमुख तिलहन और दलहन फसल है | इसके बावजूद इसका सही दाम नहीं मिल रहा | वर्ष 2021 में सोयाबीन 10 से 11 हजार रुपये क्विंटल तक के दाम पर बिका था किस मंडी में क‍ितना है |

सोयाबीन का मंडी भाव

  1. लासलगाँव मंडी में 21 जून को 399 क्व‍िंटल की आवक हुई | यहां सोयाबीन का न्यूनतम दाम 3399,अध‍िकतम दाम 4435,और मॉडल दाम 4400 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल रहा |
  2. चंद्रपुर मंडी में 15 क्व‍िंटल सोयाबीन की आवक हुई | यहां न्यूनतम दाम 4330, अध‍िकतम 4330 और मॉडल प्राइस 4330 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल रहा |
  3. पचोरा मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम दाम 4220, अध‍िकतम 4220 जबक‍ि मॉडल प्राइस 4220 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल रहा |
  4. साइलू मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम दाम 4321, अध‍िकतम 4350और मॉडल प्राइस 4321 रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल रहा |
  5. भूसलवाल मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम दाम 2500, अध‍िकतम दाम 3100 और मॉडल प्राइस 3000रुपये प्रत‍ि क्व‍िंटल रहा |

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

किसान साथियों ये थे आज सोयाबीन के भाव ( Soyabean Price ) की जानकारी | उम्मीद करते हैं आपको सोयाबीन का भाव आज का की जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये सोयाबीन का मंडी भाव जानकारी पसंद आयी तो आप इस सोयाबीन का मंडी भाव की जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment