Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

इन 3 राज्यों में बारिश की सम्भावना , बिजली गिरने की आशंका

By Ishwar Singh

Updated on:

Follow Us
3 राज्यों में बारिश की सम्भावना

आप सब साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | आज हम आपको बताएँगे की 3 राज्यों में बारिश की सम्भावना है और इसके साथ बिजली गिरने की भी संभावनाएं जताई जा रही है | हम आपको बताएँगे की कहाँ होगी बारिश और कहाँ गिरेगी बिजली हर साल के मुकाबले इस साल बहुत ही कम बारिश हुई है | इस साल गर्मी बहुत ज्यादा रही है कई क्षेत्रों में तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चूका था |

बारिश कम होने से किसान बहुत ज्यादा परेशान है | लेकिन अब 3 राज्यों में बारिश की सम्भावना जताई जा रही है | साथियों अगले पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड में गरज के साथ साथ बिजली गिरने की संभावनाएं जताई जा रही है | अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से वर्षा होने की संभावना है |

यह भी पढ़ें :- बारां मंडी के ताजा भाव 31 जुलाई

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है | 01-03 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है |
  • 03 अगस्त तक कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है | 31 जुलाई दिन बुधवार को को मध्य महाराष्ट्र, 01-03 अगस्त के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, 31 जुलाई – 03 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और 02 अगस्त को विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है |
  • मौसम विभाग ने कहा है कि 3 अगस्त तक मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है | साथ ही 31 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ, 3 अगस्त को मराठवाड़ा, 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है |
3 राज्यों में बारिश की सम्भावना

किन 3 राज्यों में बारिश की सम्भावना ?

  • साथियों अगले पांच दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है | अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से वर्षा होने की संभावना है |
  • 01 अगस्त तक उत्तराखंड में भी छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है | 31 जुलाई और 01 अगस्त को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 01 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है |
  • 3 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है | 2 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 1 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है |
  • तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और केरल और माहे में हल्की से मध्यम वर्षा और आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है |

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

कहाँ होगी बारिश और कहाँ गिरेगी बिजली ?

  1. अब बात करते हैं की कहाँ होगी बारिश और कहाँ गिरेगी बिजली | देखिये दोस्तों 31 जुलाई को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है | 31 जुलाई और 01 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है |
  2. साथियों 01 अगस्त को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है | 03 अगस्त तक केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर, 02 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है |
  3. पूर्वी भारत में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है | 01 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है |
  4. देखिये साथियों 02 अगस्त तक झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 31 जुलाई-02 अगस्त के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में, 02 और 03 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में, 03 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है |

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment