Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

आज के मौसम की जानकारी : उत्तर भारत में शुरू हुआ लू का कहर | देखें 10 जून की मौसम की जानकारी

By Ishwar Singh

Updated on:

Follow Us
मौसम की जानकारी

आप सभी साथियों का आज की इस पोस्ट में स्वागत है | इस पोस्ट में हम आपको आज के मौसम की जानकारी ( Mausam ki jankari ) देंगे | देखिये आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में फिर से लू का दौर शुरू होने की संभावना है | दिल्ली के मौसम को लेकर जारी किए गए पूर्वानुमान में कहा गया है कि सोमवार को दिल्ली के तापमान में अचानक उछाल देखी जा सकती है |

दोस्तों देश के कई हिस्सों में मॉनसून का फैलाव हो रहा है | मुबंई में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है | इस बीच देश के देश के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर से उष्ण लहर की स्थिति की शुरुआत हुई है |

यह भी पढ़ें 👉:- पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए बचे हैं सिर्फ 11 दिन

जबकि पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव का प्रकोप जारी है | आईएमडी ने बताया है कि इन क्षेत्रों में हीट वेव का प्रकोप अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा | इधर झारखंड कई जिलों में आज भीषण गर्मी को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है | मौसम विभाग की तरफ से लोगों को कहा गया है कि वो सीधे तेज धूप में जाने से बचें |

मौसम की जानकारी

आज के मौसम की जानकारी ( Mausam Ki Jankari )

आईएमडी के मुताबिक आज से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में फिर से लू की वापसी हुई है | आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में फिर से लू का दौर शुरू होने की संभावना है | दिल्ली के मौसम को लेकर जारी किए गए पूर्वानुमान में कहा गया है कि सोमवार को दिल्ली के तापमान में अचानक उछाल देखी जा सकती है | यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है | इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है | जिससे यहां पर लू चलने की संभावना है | जबकि मंगलवार बुधवार को यहां का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है |

किन राज्यों में होगी बारिश ?

साथियों वहीं आईएमडी ने आज महाराष्ट्र, गोवा,दक्षिण कोकंण, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है | साथ ही कहा है कि इन स्थानों पर कहीं कहीं पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है | इसके अलावा तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है | सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है |

पिछले 24 घंटों का मौसम कैसा है ?

देखिये दोस्तों आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सिंधुदूर्ग में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है | इन इलाकों में मॉनसून पहुंच चुका है और यहां जबरदस्त मॉनसूनी बारिश देखी जा रही है | वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है. सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, तेलंगाना, राजस्थान के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई | मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, जम्मू और कश्मीर और तमिलनाडु में हल्की दर्ज की गई है |

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

किसान साथियों ये थे मौसम की जानकारी ( Mausam ki jankari ) की जानकारी | उम्मीद करते हैं आपको आज के मौसम की जानकारी ( Mausam Ki Jankari ) जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो आप इस जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा किसान साथियों के साथ फेसबुक ग्रुप्स और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के माध्यम से शेयर करें | क्योंकि इसी तरह की जानकारी आपको हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलती रहेगी |

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment