Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां कर देंगी किसानो को मालामाल

By Ishwar Singh

Updated on:

Follow Us
अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

नमस्कार किसान साथियों आज की इस नयी पोस्ट में आप सभी का स्वागत है किसान साथियों अप्रैल कर महीना आने वाला है और किसानो के मन में ये सवाल रहता है की अप्रैल में कौन सी सब्जी बोई जाती है जिस से वे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं तो आज की इस पोस्ट में हम आपको अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां april mein lagai jane wali sabji जो किसानो को अच्छा मुनाफा देगी उन पर विस्तार से चर्चा करेंगे |

यह भी पढ़ें :- कटनी मंडी भाव

किसान साथियों देश के अलग-अलग हिस्सों में अभी रबी फसलों की कटाई का कार्य प्रगति पर है। दोस्तों रबी की फसल में गेहूं, जौ, आलू, चना, मसूर, अलसी, मटर व सरसों की कटाई की जाती है और रबी फसल में सबसे अधिक क्षेत्रों में गेहूं की कटाई की जाती है क्योंकि गेहूं की फसल मुख्य अनाज फसल है और गेहूं को पूरे देश में मुख्य रूप से उगाया जाता है। आपको बता दें कि रबी की फसलों की कटाई फरवरी महीने के अंत से शुरू हो जाती है और अप्रैल के मध्य तक चलती है, जिसके बाद फसल को अच्छे से सूखने के लिए धूप में छोड़ दिया जाता है।

अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

दोस्तों फसल के सूखने के बाद मुड़ाई कर बाजार में बेचने के लिए ले जाया जाता है और इसके बाद खरीफ की फसल में धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, कपास, जूट, मूंगफली और सोयाबीन इत्यादि की बुवाई जून-जुलाई के महीने में मानसून के दौरान की जाती है। इसी बीच किसानों के खेत खाली हो जाते हैं।

ऐसे में किसान अपने इन खाली खेतों में अप्रैल में बोई जाने वाली विभिन्न सब्जियों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ने लगती है और कई सब्जियों का सीजन पूरा होने से इन दिनों बाजार से कई सब्जियों की आवक कम भी हो जाती है। इसके कारण इन दिनों बाजार में सब्जियों की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

इसको देखते हुए किसान अप्रैल के महीने में विभिन्न सब्जियों की खेती करके 50 से 60 दिनों में कम लागत खर्च पर नकदी कमाई कर सकते हैं। अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां कीapril mein lagai jane wali sabji पूरी जानकारी हम आज की इस पोस्ट माध्यम से देने जा रहे हैं। किसान समझ ही नहीं पाते की अप्रैल महीने में कौन सी सब्जी उगाई जाती है | गर्मियों के महीने में अपने खाली खेतों में आप इन विभिन्न सब्जियों को लगाने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें | तो अप्रैल महीने में कौन सी सब्जी उगाई जाती है इसकी पूरी जानकारी निचे दी गयी है |

अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

  1. पालक :- किसान साथियों अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ने लगती है यानी इस महीने से गर्मियों का मौसम पूर्ण रूप से शुरू हो जाता है और इसी इस दौरान स्थानीय बाजारों में हरी पत्तेदार सब्जियों की आवक में कमी हो जाती है। ऐसे में किसान भाई पालक की बुवाई खेतों में करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हरी सब्जियों में पालक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं जिसके कारण इसकी मांग बाजारों में लगातार पूरे साल तक बनी रहती हैं। आमतौर पर पालक की खेती सर्दियों के मौसम में की जाती है। लेकिन इसकी खेती अलग-अलग महीनों में करके पूरे साल लाभ कमाया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में इसकी खेती फरवरी से अप्रैल के दौरान की जा सकती है। सिंचित सिंचाई क्षेत्र में पालक की खेती से 200 क्विंटल प्रति हैक्टेयर की पैदावार प्राप्त की जा सकती है और जिसे बाजार में 25 से 30 रूपए प्रति किलो के भाव में बचा जा सकता है। पालक की खेती एक ऐसी खेती है, जो कम समय मे अधिक लाभ देती है और बार-बार देती रहती है। क्योंकि पालक की कटाई 10 से 15 दिनों के अंतराल में 5 से 6 बार की जा सकती है। इस प्रकार पालक की खेती अप्रैल के महीने में करके किसान साथी अच्छा मुनाफा कमा सकतें हैं |
  2. धनिया :- भारत में धनिया की खेती दाने के उद्देश्य से की जाती है क्योंकि इसके दाने का उपयोग मसालों में किया जाता है। इसकी हरी पत्तियों का इस्तेमाल सब्ज्यिों को सुगंधित एवं स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता हैं। इसकी खेती सर्दियों में अक्टूबर से दिसंबर के महीने में की जाती है। इसका पौधा शीतोष्ण जलवायु वाला होता है जिसके कारण इसकी खेती शुष्क और ठंडी जलवायु में की जाती है। धनिया की खेती के लिए उचित जलनिकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी वाली भूमि को उपयुक्त माना जाता है। गर्मियों के मौसम में धनिया की आवक बाजार में घट जाती है, जिसके कारण इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। इस दौरान आप अप्रैल में इसकी खेती लगाकर कुछ दिनों के बाद अच्छा मुनाफा ले सकते हैं।
  3. भिंडी :- भिंडी की सब्जी गर्मियों के मौसम की मुख्य सब्जी है। इसकी खेती उष्ण तथा शुष्क दोनों मौसम में आसानी से की जा सकती है। भिंडी की खेती के लिए तेज और नमी वाली जलवायु की आवश्यकता होती है। भिंडी की पैदावार सर्दी की जगह गर्मी के मौसम में ज्यादा होती है। गर्मियों के मौसम में इसकी बाजारों में भारी मांग होती है, जिसके कारण इसके दाम काफी अच्छे मिलते हैं। यदि किसान भाई अच्छे और हाईब्रीड बीज से भिंडी की अगेती किस्मों की खेती करता है तो इसकी अच्छी पैदावार होती है और किसान को लाभ भी अधिक होता है। इसकी अगेती खेती करने के लिए सिंचाई की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। भिंडी की फसल के लिए 20 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। इसके पौधों को विकसित होने के लिए 30 से 35 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। किसान साथियों आप भिंडी की बुवाई फरवरी, मार्च और अप्रैल के पहले सप्ताह में कर सकते हैं।
  4. बैंगन :- किसान साथियों बैंगन की खेती भारत में प्राचीन काल से होती आ रही है। बैंगन को ऊंचे इलाकों को छोड़कर पूरे भारत में सफलता पूर्वक कही भी उगाया जा सकता है। बैंगन को गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है। बैंगन की वर्षा कालीन फसल के लिए अप्रैल महीने में बुवाई की जाती है। प्रति हेक्टेयर में बैंगन की बिजाई के लिए सामान्य किस्मों की लगभग 250-300 ग्राम और संकर किस्मों का 200 से 250 ग्राम बीज की आवयश्कता होती हैं। बैंगन को अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है। गर्मी के मौसम में बैंगन की सिंचाई 3 से 4 दिन बाद करनी होती है। आने वाले दिनों में बाजारों में बैंगन के काफी अच्छे दाम मिलेंगे और इसी को देखते हुए किसान भाई वर्षाकालीन बैंगन की बुवाई अभी शुरू कर सकते हैं। बैंगन की खेती गहरी दोमट अच्छी जल निकासी वाली जीवांश युक्त भूमि पर ही करें।
  5. घीया :- लौकी यानी की “घीया” यह हर सीजन में मिलने वाली एक कददूवर्गीय सब्जी है। यह गोल और लंबे आकार में होती है। इस कद्दूवर्गीय सब्जी की खेती किसान भाई साल में तीन बार कर सकते हैं। गर्मियों के दिनों में इस सब्जी की बाजार में मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि इसका उपयोग सब्जी के अलावा रायता और हलवा बनाने में किया जाता है। बाजार में इसकी हर समय मांग को देखते हुए किसान भाई इसकी बुवाई अप्रैल में कर सकते हैं। इसकी खेती से कम लागत खर्च पर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। बता दें कि जायद के लिए इसकी बुवाई मध्य जनवरी, खरीफ के लिए मध्य जून से प्रथम जुलाई और रबी के लिए सितम्बर अन्त और प्रथम अक्टूबर तक की जाती है।
अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

तो दोस्तों ये थी अप्रैल में उगाई जाने वाली सब्जियां april mein lagai jane wali sabji उम्मीद करते हैं आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी होगी | अगर आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी तो इसे शेयर जरूर कर दें क्योंकि इसी तरह की जानकारी हम हर रोज़ हमारी इस वेबसाइट पर अपलोड करते रहते हैं | दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की अप्रैल में कौन सी सब्जी बोई जाती है / अप्रैल महीने में कौन सी सब्जी उगाई जाती है अगर आप चाहते हैं की हम ऐसी और भी पोस्ट अपलोड करें तो कमेंट जरूर करें |

आपके सवाल :-

  1. अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां
  2. april mein lagai jane wali sabji
  3. अप्रैल महीने में कौन सी सब्जी उगाई जाती है
  4. अप्रैल में कौन सी सब्जी बोई जाती 

पशुओं का हरा चारा यहाँ उपलब्ध है :- Kisan Napier Farm

7 बार बच्चा देने के बाद भी चैंपियन बन गयी ये गाय :-

अप्रैल महीने में उगाई जाने वाली सब्जियां

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment