Join Our WhatsApp Group 👉 Join Now
Join Our Telegram Channel 👉 Join Now

Taiwan Giant King Grass | ताइवान जायंट किंग ग्रास किस मौसम में लगाएं

By Ishwar Singh

Published on:

Follow Us
taiwan giant king grass

नमस्कार किसान साथियों आज की इस पोस्ट में आप सभी का स्वागत है | दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम ताइवान जायंट किंग ग्रास taiwan giant king grass के बारे में बात करेंगे | दोस्तों हमने हमारे फार्म किसान नेपियर फार्म पर इस चारे को लगाया हुआ है और इस फार्म पर आपको कई प्रकार के चारे देखने को मिलेंगे चाहे वो बीज से लगते हों या फिर स्टिक से लगते हों | जैसे की सुबाबुल , दसरथ , गाय बकरी घास , मक्का क्रॉस , जायंट किंग ताइवान , 4G बुलेट , स्मार्ट नेपियर , रेड नेपियर अनेकों प्रकार की वैरायटी देखने को मिलेगी |

तो आज हम उस चारे की बात करेंगे जो काफी ज़्यादा चर्चा में है ताइवान जायंट किंग ग्रास Taiwan giant king grass | क्योंकि जो किसान भाई बिज़नेस करते हैं चाहे टाल पर हैं या आस पास गौशाला हो सब इस चारे को लेकर के जाते हैं | तो वजन ज़्यादा कौनसे चारे में आये सबसे ज़्यादा वजन ताइवान जायंट किंग taiwan giant king grass में ही आता है | इस चारे में वजन ज़्यादा होने का कारण है इसका मॉइस्चर क्योंकि इस चारे में पानी की मात्रा ज़्यादा पायी जाती है और इसका डंडा मोटा होता है इसलिए इस चारे में वजन ज़्यादा आता है |

taiwan giant king grass

इसका डंडा मोटा जरूर होता है लेकिन वो नरम बहुत होता है पशु उसको बड़े अच्छे तरीके से खाते हैं | हम अपनी डेरी में इस चारे को लगातार पिछले 2 सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं और इस चारे को पशु बड़े चाव से खता है | हम पिछले 5 सालों से हमारे फार्म पर नेपियर की अलग अलग वैरायटी अपने फार्म पर लगाकर उसका इस्तेमाल अपनी डेरी में कर रहे हैं | तो आज हम बात करेंगे ताइवान जायंट किंग ग्रास की taiwan ginat king grass |

यह भी पढ़ें :- कम खर्चे में ज़्यादा पैदावार देने वाली आर्गेनिक खाद

तो देखिये किसान साथियों ताइवान जायंट किंग ग्रास taiwan giant king grass जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है इसका डंडा मोटा है और ये चारा ज़्यादा पैदावार देता है | इसकी खास बात ये है की पूरे भारत में चाहे किसी भी पप्रकार की ज़मीन हो इसको आसानी से लगाया जा सकता है | एक दिक्कत किसान साथियों इसमें हो सकती है काई बार ज़मीन में गर्मी के कारण इसमें दीमक की बीमारी हो सकती है इसलिए इसकी स्टिक को दीमक खा जाती है और इसकी स्टिक लगने के चांस काम हो जाते हैं |

तापमान का ज़्यादा होना भी इसके लिए कई बार हानिकारक साबित हो सकता है | दोस्तों फ़िलहाल मौसम सर्दी का चल रहा है और आज 2 जनवरी 2024 है और ये मौसम इसको लगाने के लिए बेस्ट है | आप इसको जनवरी में भी लगा सकते हैं और फरवरी में भी लगा सकते हैं | इन दोनों महीनों में इस चारे को लगाने के कारण इसकी पैदावार ज़्यादा होती है | तो दोस्तों अगर आपको इसकी स्टिक की जरुरत है तो आप हमारे फार्म पर आकर इसको ले सकते है | दोस्तों हमारा फार्म गांव – भैणी बादशाहपुर , जिला – हिसार , राज्य – हरियाणा में स्थित है |

Taiwan Giant King Grass ताइवान जायंट किंग ग्रास :-

अगर आप इसको घर बैठे मंगवाना चाहते हैं तो ये चारा आपको आपके घर पर भी मिल जाएगा | आप इन नंबरो 9416080333 , 9813480333 पर फ़ोन करके भी इस चारे को मंगवा सकते हैं | देखिये इसकी एक एकड़ में अगर 3 by 3 पर हम लगाते हैं लाइन से लाइन 3 फुट और पौधे से पौधा 3 फुट 5000 स्टिक इसकी एक एकड़ में लगती है | और अगर आप इसको 3 by 2 पर लगातर हैं लाइन से लाइन 3 फुट और पौधे से पौधा 2 फुट तो इसकी लगभग 7300 या 7500 स्टिक एक एकड़ में लगती है |

taiwan giant king grass

देखिये दोस्तों पुराने नेपियर की 11000 स्टिक एक एकड़ में लगती थी लेकिन इसकी 7000 या 7500 स्टिक एक एकड़ में लगती है | दोस्तों इस चारे को लगाने से खर्चा भी कम होगा और आपकी पैदावार भी ज़्यादा होगी | क्योंकि इसका फुटाव बड़ा ही जबरदस्त होता है नेपियर का इतना फुटाव नहीं है जितना फुटाव ताइवान जायंट किंग taiwan giant king grass का है |

तो दोस्तों आप भी इस चारे को जरूर लगाकर देखें आपको इस चारे के बहुत ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे | अगर आप इस चारे की ज़्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमारी दूसरी वेबसाइट से इसकी ज़्यादा जानकारी ले सकते हैं और इस चारे को खरीद भी सकते हैं :-

दोस्तों पशुओं से जुडी जानकारी आपको हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगी | हम हमारे यूट्यूब चैनल पर पशुओं के अलग अलग फॉर्मूले अपलोड करते रहते हैं | इस तरह की वीडियोस देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें :-

तो दोस्तों आज का नोहर मंडी भाव की जानकारी हमने आपको | इसी तरह के मंडी भाव की जानकारी हम हमारे फेसबुक पेज पर अपलोड करते रहते हैं | मंडी भाव से जुडी जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें :-

दोस्तों अगर आप गाय , भैंस , बुल , बैलों आदि से जुडी वीडियोस देखना चाहते हैं तो वो ऐसी वीडियोस आपको हमारे इंस्टाग्राम पेज पर देखने को मिलेगी | हम अलग अलग पशु मेलों में जाकर वीडियोस बनाते हैं और उन वीडियोस को हमारे फेसबुक पेज पर अपलोड करते हैं | ऐसी वीडियोस को देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें :-

Ishwar Singh

खेती-किसानी से जुड़े हर पहलू को समझने और समझाने का जज़्बा लिए, ईश्वर सिंह ने "किसान की आवाज़" प्लेटफॉर्म को जन्म दिया। यहां आपको कृषि, पशुपालन, किसानों की समस्याओं और समाधानों, साथ ही कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरों का खज़ाना मिलेगा।

Leave a Comment